फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   House built on barn land, Tehsil sent notice

Sitapur News: खलिहान की जमीन पर बनवाए आवास, तहसील ने भेजा नोटिस

Fri, 02 Jan 2026 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
House built on barn land, Tehsil sent notice
लहरपुर। ब्लॉक के लालपुर बाजार गांव में खलिहान की भूमि पर वर्षों से रह रहे लोगों को तहसील प्रशासन ने ध्वस्तीकरण का नोटिस भेजा है। इस नोटिस से लोगों में अफरातफरी मची है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताई। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आवासों को न तोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

लालपुर बाजार गांव निवासी शशि, रेशमा, राम भोली, राहुल राज, सुदामा, राम देवी, खुशी राम, राम विलास, नंद रानी, शर्मा, दिनेश, राम सेवक, दीपू, हरीश, रूपन, बनवारी, संगीता, रीता व अन्य ने उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उनके आवासों को न तोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों तहसील प्रशासन ने वर्षों से खलिहान की भूमि पर इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास बनाकर रह रहे लोगों को आवास हटाने के लिए नोटिस दिया था। ग्रामीणों के अनुसार वह लोग बेहद गरीब व भूमिहीन हैं। उन्हें वर्षों पहले तत्कालीन प्रधान ने इस जमीन पर इंदिरा आवास देकर बसाया था। इसमें से लगभग 10 आवास पुराने होकर गिर गए। उनकी जगह पर प्रधानमंत्री आवास बनाकर उन्हें बसाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यदि उनके आवासों को तोड़ा गया तो वह बेघर हो जाएंगे। इस कड़ाके की ठंड में उनके पास रहने के लिए कोई भी अन्य व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने आवास न तोड़ने की मांग की है। एसडीएम आकांक्षा गौतम ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed