{"_id":"5f00a9a78ebc3e42fa48e176","slug":"hotspot-in-sitapur-sitapur-news-lko529162811","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघपुर बना हॉटस्पॉट, 250 मीटर का इलाका हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघपुर बना हॉटस्पॉट, 250 मीटर का इलाका हुआ सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मछरेहटा ब्लॉक के घाघपुर में शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर 250 मीटर का इलाका सील कर दिया गया है। गांव में महज 35 से 40 घर ही हैं। 300 के करीब गांव की आबादी बताई जा रही है।
इंस्पेक्टर मिश्रिख इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांव में चार बैरिकेडिंग की गई है। हर बैरिकेडिंग पर एक एसआई, दो सिपाही तैनात किए गए हैं। शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी होगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। कोई बाहर का व्यक्ति भी गांव में प्रवेश नहीं कर सकता है। निगरानी के लिए पुलिस तैनात है। अग्रिम आदेशों तक कार्रवाई प्रभावी रहेगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
मछरेहटा सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश मेहरोत्रा ने बताया कि संक्रमित मरीज के गांव में घर-घर सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें लगाई गई हैं। बताया कि मरीज के घर के आस-पास रहने वाले परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा, जबकि पूरे गांव में हर घर से एक व्यक्ति का सैंपल होगा। अधीक्षक ने बताया कि अभी तक 100 लोगों को चिह्नित किया गया है। इन सभी का सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं घाघपुर गांव के संक्रमित मिले शिक्षक शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। वह गांव के ही रामबहादुर के घर में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है उनकी भतीजी भी यहीं रहकर पढ़ती है। भतीजी दो दिन पूर्व शास्त्रीनगर से घाघपुर गांव को गई थी, शास्त्रीनगर से लेकर घाघपुर में हड़कंप मचा है।