फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   hotspot, ban on exit from homes

पिसावां बना हॉटस्पॉट, घरों से निकलने पर पाबंदी

Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
hotspot, ban on exit from homes
सीतापुर/पिसावां। सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पिसावां गांव को जिले का तीसरा हॉटस्पॉट घोषित कर तीन सौ मीटर का दायरा सील कर दिया है। इससे पहले शहर का मिरदही टोला और हरगांव का तीर्थ वार्ड कंटेनमेंट जोन (हॉटस्पॉट) हैं।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर से पिसावां गांव का 300 मीटर का इलाका सील किया है। इस हॉटस्पॉट क्षेत्र में करीब 700 परिवार रहते हैं, जिसकी आबादी करीब 400 हजार है। सील क्षेत्र के दायरे में आए किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की इजाजत नहीं है। इस परिधि में रहने वाले लोग अपने घरों में ही रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सील हुए 300 मीटर के दायरा चारों तरफ से लिया गया है। इस हिसाब से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर के इलाके में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पिसावां राजेश कुमार कश्यप ने बताया कि गांव में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त है। गांव में छह बैरिकेडिंग की गई हैं। 5 दारोगा, 15 सिपाही, होमगार्ड लगाए गए हैं। वह खुद मॉनिटरिंग करते रहेंगे। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। पुलिस की हॉटस्पॉट क्षेत्र में कड़ी निगरानी रहेगी।
डीएम, एसपी ने पिसावां का लिया जायजा
गुरुवार को डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी राकेश प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ हॉटस्पॉट पिसावां पहुंचे। डीएम, एसपी और सीएमओ ने तैयारियों का जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा।
मरीज के घर से लेकर पूरा गांव सैनिटाइज
संक्रमित मरीज के घर से लेकर पूरे पिसावां गांव को प्रशासन ने सैनिटाइज कराया है। कोरोना वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए घरों से लेकर सड़कों को भी सैनिटाइज किया गया है।

शुगर का मरीज है कोरोना पीड़ित
कोरोना संक्रमित सिक्योरिटी गार्ड शुगर का मरीज है। बताते हैं कि काफी समय से उसे शुगर की बीमारी है। इसलिए खतरा भी अधिक है।
सामानों की होगी होम डिलीवरी होगी, बना कंट्रोल रूम
हॉटस्पॉट पिसावां में होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। एसओ पिसावां राजेश कश्यप ने बताया कि लोगों को घरों से बाहर न निकलना पड़े, इसके लिए जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के जरिए होगी। दूध, सब्जी, फल, दवा, राशन आदि घर पहुंचाने का इंतजाम प्रशासन ने किया है। कंट्रोल रूम स्थापित करा दिया गया। किसी भी मदद के लिए कंट्रोल रूम के मो. नंबर 7080859293, 6388490263 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed