{"_id":"61350f608ebc3ea6b51b56ef","slug":"hospital-sitapur-news-lko594228570","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, चिल्ड्रेन वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, चिल्ड्रेन वार्ड फुल
विज्ञापन
फोटो-23 जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। वायरल फीवर व मलेरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में दो और बच्चों की मौत हो गई। जबकि, ओपीडी में बच्चों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। रोजाना 50 से 60 बच्चे बुखार से पीड़ित आ रहे है। बच्चों की संख्या बढ़ने से चिल्ड्रेन वार्ड फुल होने की कगार पर पहुंच गया है। जिले में वायरल फीवर तेजी से चल रहा है। डेंगू व मलेरिया का भी प्रकोप फैल गया है।
रविवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती पिसावां इलाके के भूपेंद्र (3 माह) पुत्र सुनील की मौत हो गई। परिजनों ने बतायाकि बच्चे को झटके आ रहे थे। दो दिन से चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती खैराबाद कस्बे के शुभम (7) निमोनिया से ग्रसित थे। इलाज के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को इलाज के दौरान ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। ओपीडी में बच्चों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ओपीडी में करीब 150 बच्चे आ रहे है। करीब 50-60 बच्चे वायरल फीवर के होते है। कई की हालत गंभीर होती है। चिल्ड्रेन वार्ड में एक या दो बेड की खाली बचे है। अगर ऐसे ही संख्या बढ़ती चली गई तो अस्पताल में बच्चों को भर्ती करने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
डेंगू नहीं मलेरिया से प्रभावित हो रहे बच्चे
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे डेंगू से प्रभावित नहीं है। लेकिन यह मलेरिया की चपेट में आ रहे है। चिल्ड्रेन वार्ड में तीन बच्चे मलेरिया की चपेट में आ गए हैं। इससे वह भर्ती होकर इलाज करा रहे है। चिकित्सकों का कहना है बच्चों के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आस पड़ोस साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
बच्चों का रखें ख्याल
जिला अस्पताल में जिन बच्चों की मौत हुई है, वह बुखार नहीं अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। इस समय ओपीडी में अधिक बच्चे आ रहे हैं। वायरल चल रहा है। इसकी चपेट में बच्चे से लेकर युवा व बुजुर्ग ग्रसित हो रहे है। बच्चों में निमोनिया, हेपेटाइटिस, डेंगू होने में बुखार व झटके भी आते हैं। - डॉ. राकेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
बढ़ी है संख्या
जिला अस्पताल में वायरल के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों के लिए पर्याप्त बेड का इंतजाम किया गया है। चिकित्सक बराबर बच्चों की देखरेख करके इलाज कर रहे हैं। डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल