फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hip surgery done in trauma center

Sitapur News: ट्राॅमा सेंटर में हुई कूल्हे की सर्जरी

Tue, 26 Aug 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 26 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hip surgery done in trauma center
सर्जरी करते चिकित्सक।
सीतापुर। खैराबाद के जमैय्यतपुर में बने ट्राॅमा सेंटर में सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। यहां पर मंगलवार को एक महिला के कूल्हे की सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन


जिले में बने ट्राॅमा सेंटर में दो साल से केवल ओपीडी सेवाएं ही चल रही थीं। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने दो माह पहले सर्जरी शुरू करवाने के लिए पहल की थी। इसके लिए शासन को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद कुछ उपकरण आ गए थे। मंगलवार को यहां पहली सर्जरी हुई।
विज्ञापन


डॉ. कमल सफदर व एनेस्थीसिया डॉ. एसएम कुरैशी ने परसेंडी के टप्पा खजुरिया निवासी मुलहा (65) के कूल्हे की सर्जरी की गई। डॉ. कमल सफदर ने बताया कि मुलहा दो दिन पहले ओपीडी में दिखाने आईं थीं। घर में गिरने की वजह से उनके कूल्हे में चोट आ गई थी। उन्हें तत्काल ऑपरेशन की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर में सुविधाएं थी। पहली मर्तबा यहां पर कूल्हे की सर्जरी की गई। इसे अर्ध प्रत्यारोपण भी कहते हैं। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ हैं। ऑपरेशन करने वाली टीम में आकाश यादव व आलोक यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed