फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hight gauge over Bijwar railway crossing

बिजवार रेलवे क्रॉसिंग का उखाड़ दिया हाइटगेज

Thu, 26 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hight gauge over Bijwar railway crossing
सीतापुर। शहर में फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने बिजवार क्रॉसिंग पर लगे रेलवे के हाईटगेज काटकर फेंक दिए। इस कारण अब ऐशबाग-सीतापुर की इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग रोक दी गई है। बुधवार को इस लाइन में 25 हजार वोल्ट करंट दौड़ाया जाना था। ऐसे में इलेक्ट्रिक लाइन में करंट दौड़ाने के लिए एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2016 पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मीटर गेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित किए जाने का काम शुरू हुआ था। इस रूट का आमान परिवर्तन होते ही रेलवे ने इस ट्रैक के विद्युतीकरण की कवायद शुरू कर दी थी। कार्यदायी संस्था कल्पतरु ने ऐशबाग-सीतापुर तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछा दी है। अभी तक विद्युतीकरण के दौरान तारों को चोरी होने से बचाने के लिए महज 10 वोल्ट का करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन

लेकिन यह कार्य पूरा चुका है। यह कार्य पूरा होने के साथ ही लाइन टेस्टिंग हो रही है। विभागीय जानकारों की मानें तो ऐशबाग से सिधौली तक इलेक्ट्रिक लाइन में 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ाकर कई दफा टेस्टिंग की जा चुकी है। बुधवार को ऐशबाग-सीतापुर जंक्शन तक आरवीएनएल द्वारा विद्युतीकरण लाइन में 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई थी, लेकिन तभी बिजवार क्रॉसिंग पर लगे रेलवे के हाइटगेज को उखाड़े जाने की खबर हुई। आननफानन आरवीएनएल के अधिकारियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग पर रोक लगानी पड़ी
विभागीय जानकारों का है कि बिजवार क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान ठेकेदारों ने वहां पर रेलवे द्वारा लगाए गए हाइटगेज को बिना सूचना दिए काटकर फेंक दिया, जिससे वहां पर यातायात असुरक्षित हो गया है। उनके द्वारा हल्का हाइटगेज लगाया गया, जो रेलवे के मानक पर खरा नहीं है। ऐसे में अगर लाइन के नीचे से कोई भारी वाहन गुजरा तो उसमें आग लग सकती है।

बिजवार रेलवे क्रॉसिंग पर लगे रेलवे के हाइटगेज को फ्लाईओवर बनाने वाली कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने काटकर फेंक दिया है। इससे वहां आवागमन असुरक्षित हो गया है। उनके द्वारा वहां पर हाइटगेज पर लगाया गया है, लेकिन वो रेलवे के मानकों के विपरीत है। भारी वाहनों की चपेट में आने से वह कभी भी गिर सकता है। हाइटगेज हटाने की वजह से इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग कार्य को रोक दिया गया है। एक हफ्ते बाद ही लाइन की टेस्टिंग हो सकेगी।
- जगन्नाथ मिश्र, प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed