फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   High tension line fell, wheat crop ashes

खेत में गिरी हाईटेंशन लाइन 34 बीघा गेहूं की फसल राख

Wed, 06 Apr 2016 10:44 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
High tension line fell, wheat crop ashes
लगी आग

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में जहां तीन किसानों की 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सीरगंज गांव के चार किसानों की 17 बीघा फसल जल गई। घटनाओं की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। 

विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बेहटी में बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का केबल टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। इस वजह से अचानक हुई स्पार्किंग से आग लग गई, जिससे बहलोपुर निवासी गुफरान व मसकूर, गन्नी टोला निवासी रामदास की खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन


आग लगने पर फौरन दमकल टीम को बुलाया गया, लेकिन जब तक दमकल टीम पहुंचती, करीब 17 बीघा गेहूं की फसल जल गई। हादसे में करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिधौली के सीरगंज गांव के बाहर खेतों में आग लग गई, जिससे गांव के निवासी बाबूराम का नौ बीघा, सुनील का चार बीघा, श्यामा का तीन बीघा और खुशीराम का दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। इन लोगों का भी करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। चर्चा है कि यहां भी तारों से निकली चिन्गारी से आग लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed