फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hepatitis was found in 43 samples collected from 154 homes.

Sitapur News: 154 घरों से जुटाए सैंपल 43 में मिला हेपेटाइटिस

Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis was found in 43 samples collected from 154 homes.
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने 154 घरों के 406 लोगों की नमूनों की जांच की। इस दौरान गांव निवासी 43 लोगों में हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई। इनमें से दो मरीजों में हेपेटाइटिस बी व बाकी में हेपेटाइटिस सी का संक्रमण मिला है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि छह टीमों ने 154 घरों के 823 सदस्यों की जांच की है। इस दौरान आशंका के आधार पर 406 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया। अब तक वायरल लोड की जांच में 43 मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि हो चुकी है। इन मरीजों का इलाज शुरू करवा दिया गया है। राज्य स्तरीय सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. शैलेश परिहार व डॉ. विवेक मिश्रा ने गांव पहुंचकर मरीजों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

बताया कि हेपेटाइटिस से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इलाज व जांच की सुविधा पूरी तरह से जिला अस्पताल में निशुल्क है। दवाओं के तीन माह के कोर्स से हेपेटाइटिस आसानी से ठीक हो जाता है। ग्रामीणों से अपील है कि वह स्वास्थ्य टीम का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed