{"_id":"674c7d88e2ea825f170fdfea","slug":"heart-disease-increases-in-cold-sitapur-news-c-102-1-slko1037-122859-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ठंड में बढ़े दिल के बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ठंड में बढ़े दिल के बीमार
Sun, 01 Dec 2024 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
सलाह देते चिकित्सक।
उल्टी व जुकाम से पीड़ित मरीज पहुुंचे
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर में रविवार को 28 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि अब बुखार का प्रकोप कम हो रहा है लेकिन ठंड लगने की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। इसके उनको पेट दर्द, उल्टी व जुकाम की अधिक शिकायत हो रही है।
दिल कर रहा परेशान
शहर के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरवा में 33 मरीज इलाज के आए। इनमें दिल की बीमारी व घुटनों की समस्या से पीड़ित अधिक मरीज थे। चिकित्सकों ने इन्हें एक सप्ताह की दवा दी।साथ ही जिला अस्पताल जाकर जांच कराने की सलाह दी।
ठंड से करें बचाव
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में 45 मरीज आए। इन मरीजों में अधिकतर बुखार, पेट दर्द व जुकाम के थे। चिकित्सकों ने इन्हें दवा देते हुए ठंड से बचाव करने की सलाह दी।
विज्ञापन
सीतापुर। दिसंबर में अब ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को ठंड की वजह से उल्टी, बुखार, पेट दर्द, दिल की बीमारी आदि बीमारियों के अधिक मरीज रहे। इन मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी गई।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इस मेले में भीड़ जरूर कम हुई है लेकिन अब ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों में इजाफा हुआ है। डेंगू व मलेरिया के नये मामले नहीं आ रहे हैं। लेकिन जोड़ों के दर्द व दिल की बीमारी के मरीज जरूर बढ़े है। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मेले में दवाओं की कोई कमी नहीं है। आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।