फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   health

सात अफसर संचारी रोग नियत्रंण की करेंगे निगरानी

Sat, 04 Jul 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
health
सीतापुर। बरसात के मौसम में संचारी रोग नियत्रंण पर सघन पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने तहसीलवार सात एसडीएम को नोडल अफसर बनाया है। यह नोडल अफसर सप्ताह में दो बार दो वार्डों में जाकर वहां का सघन निरीक्षण करेंगे। साफ सफाई व्यवस्था, जागरूकता, प्रकाश व्यवस्था आदि का गहनता से मुआयना करेंगे। अगर कोई कमी मिलती है तो सीधे जिलाधिकारी को रिपोर्टिंग करेंगे। साथ ही उसकी फोटोग्राफ अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में संचारी रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। इस पर शासन ने प्रत्येक निकाय को बजट जारी किया है। इसके जरिए जागरूकता के निर्देश दिए हैं। जिससे लोगों को इस रोग के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो सके। वह अपने आप को बचा सकें। इस पर जिलाधिकारी ने नियंत्रण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक तहसील के एसडीएम को नगर निकाय की जिम्मेदारी तय कर दी है। एसडीएम सप्ताह में दो बार दो वार्डों में जाकर मुआयना करेंगे। वह वार्ड में फैली गंदगी, साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। अगर कोई कमी मिलती है तो सीधे जिलाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। उसके बाद लापरवाही बरतने वाले ईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने तत्काल मुआयना शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन

सीतापुर व खैराबाद नगर पालिका की जिम्मेदारी सदर एसडीएम को दी गई है। इसके अलावा नगर पालिका मिश्रिख की जिम्मेदारी मिश्रिख एसडीएम को मिली है। लहरपुर व तंबौर की जिम्मेदारी लहरपुर एसडीएम को मिली है। बिसवां की जिम्मेदारी बिसवां एसडीएम को दी गई है। महमूदाबाद व पैतेंपुर की देखरेख एसडीएम महमूदाबाद करेंगे। सिधौली व महोली की जिम्मेदारी संबंधित तहसील के एसडीएम को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed