{"_id":"695c04f22335b4a55102e8fa","slug":"health-atm-sick-testing-work-stalled-sitapur-news-c-102-1-slko1053-147664-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हेल्थ एटीएम बीमार, जांच काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हेल्थ एटीएम बीमार, जांच काम ठप
Tue, 06 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। देखभाल न होने से जिला अस्पताल व सीएचसी महमूदाबाद में लगे हेल्थ एटीएम बीमार होकर खुद इलाज की दरकार में हैं। हेल्थ एटीएम के खराब होने से मरीजों को इसके माध्यम से होने वाली सस्ती व सुलभ जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्हें जांच के लिए निजी जांच केंद्रों पर ज्यादा धनराशि चुकाने के साथ ही जांच रिपोर्ट के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल व सीएचसी महमूदाबाद में हेल्थ एटीएम लगे हुए करीब दो साल से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। इस एटीएम के जरिए 30 से अधिक जांचे होने का दावा था। साथ ही बताया गया था कि यह जांच रिपोर्ट 20-30 मिनट में मिल जाएगी। इसके बावजूद दोनों हेल्थ एटीएम पर रिजेंट की कमी व तकनीकी फॉल्ट के कारण आए दिन जांच का काम ठप रहता है। रस्म अदायगी के लिए कभी कभार चंद एक जांच ही की जाती है। इससे मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटरों से महंगी जांच करवाने की परेशानी उठाना पड़ती है। सीएचसी अधीक्षक महमूदाबाद डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आपूर्तिकर्ता कंपनी को रिजेंट के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है।