फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Harishankari plants will be planted at marked places in 10 blocks

Sitapur News: 10 ब्लाॅकों में चिह्निंत स्थानों पर लगेंगे हरिशंकरी पौधे

Fri, 04 Jul 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Harishankari plants will be planted at marked places in 10 blocks
सीतापुर। डीएम के शिविर कार्यालय में शुक्रवार को पौध रोपण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने 10 विकास खंडों बेहटा, बिसवां, हरगांव, लहरपुर, महमूदाबाद, पहला, परसेंडी, रामपुरमथुरा, रेउसा, सकरन में हरिशंकरी माला (बरगद, पीपल, पाकड़) के पौधे लगाने के लिए तैयारियों की समीक्षा हुई। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि विकास खंड स्तर पर तैनात किए गए नोडल अधिकारी चयनित किए गए स्थलों पर पौध रोपित कराएं।
विज्ञापन

लोक भारती संस्था के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को लोक सम्मान पत्रिका भी भेंट की। इस दौरान लोक भारती संस्था के प्रदेश संयोजक, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग नवीन खंडेलवाल, डीसी मनरेगा चंदन देव पांडे, लोक भारती संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रजेंद्र पाल सिंह, गोपाल उपाध्याय, श्रीकृष्ण चौधरी, कमलेश सिंह, कमलेश पांडे, वेद रत्न, देशराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed