{"_id":"69e3cc527b0b72f4e100617b","slug":"hardoi-eo-accused-of-rape-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154335-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हरदोई के एक ईओ पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हरदोई के एक ईओ पर दुष्कर्म का आरोप
Sat, 18 Apr 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव/सीतापुर। इलाके की एक युवती ने हरदोई जिले में तैनात एक अधिशासी अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वह पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि पांच वर्ष पहले ईओ से मुलाकात हुई थी। फिर आरोपी उनके घर आने-जाने लगा। इस बीच उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर वह सहमत हो गई थीं। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गईं। अब आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आरोपी ईओ लखीमपुर खीरी का मूल निवासी है और हरदोई की एक नगर पंचायत में तैनात है। वह पूर्व में महोली व हरगांव में ईओ पद पर तैनात रह चुका है। (संवाद)