फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Halkan Police, one arrested due to fake information about train overturning

Sitapur News: ट्रेन पलटने की फर्जी सूचना से हलकान पुलिस, एक गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Halkan Police, one arrested due to fake information about train overturning
महोली। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने मंगलवार रात 8:45 पर डायल 112 पर एक ट्रेन के पलटने की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की। महोली रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली। जांच में सूचना गलत निकली। पुलिस ने गलत सूचना देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चमारनटोला निवासी अशनीश कुमार ने मोबाइल नंबर 9919805602 से डायल 112 पर मंगलवार रात 8:45 बजे काॅल किया। बताया कि महोली क्षेत्र में एक ट्रेन पलट गई है। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताए गए घटनास्थल की जांच की। इसके साथ महोली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर से संपर्क किया। घटना की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने उस क्षेत्र में घूमकर जानकारी जुटाई। जांच में उपनिरीक्षक व रेलवे अधिकारी को घटना फर्जी मिली। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले युवक का पता लगाया। बाद बुधवार सुबह अशनीश कुमार को फर्जी सूचना देने के आरोप में हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि अशनीश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


टप्पा खजुरिया हॉल्ट के पास ट्रैक पर मिली लोहे की प्लेट
तालगांव स्थित टप्पा खजुरिया हॉल्ट के पास ट्रैक पर बुधवार को एक लोहे की प्लेट मिली है। इसकी सूचना पर रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया किसी मालगाड़ी से लोहे की प्लेट गिरने की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर आरपीएफ मनोज कुमार ने बताया कि लोहे की प्लेट मिली है। यह मालगाड़ी से गिरी थी। इसे हटा दिया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस व रेलवे टीम ने जांच की है। कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed