फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Half yearly examinations of children will start from 23rd

Sitapur News: 23 से शुरू होंगी बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Fri, 13 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Half yearly examinations of children will start from 23rd
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 23 दिसंबर से शुरू होंगी। इनके प्रश्रपत्र मॉडल तरीके से डायट पर तैयार होंगे। बीईओ तैयार प्रश्नपत्रों को विद्यालयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी विषयों की परीक्षाएं पांच दिनों में ही 28 दिसंबर तक संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन


डायट पर तैयार होने वाले मॉडल प्रश्नपत्र बीईओ को विषयवार उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके बाद प्रधानाध्यापक इनकी फोटोकॉपी करवा कर बच्चों की परीक्षा संपन्न कराएंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का इंतजाम प्रधानाध्यापक ही करेंगे। इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं दिया गया है। प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से ही इसकी व्यवस्था करेंगे। दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा का समय दो घंटे 30 मिनट निर्धारित है। कक्षा एक से आठ तक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही प्रधानाध्यापक करेंगे। यह मूल्यांकन परीक्षा के साथ किया जाएगा। 30 दिसंबर को परीक्षाफल का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


50 अंकों का होगा प्रश्नपत्र
पूरा प्रश्न पत्र 50 अंकों का होगा। जिसमें 10 अंकों के बहु विकल्पीय, 10 अंकों के अति लघु उत्तरीय व 20 अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्नों के साथ ही 10 अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी हो गया शेड्यूल

परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। बीईओ को परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। नौनिहालों की परीक्षाएं शुचितापूर्ण तरह से संपन्न कराई जाएंगी।

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए

12जेएनडी25: जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद

12जेएनडी25: जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed