फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Guru Parv festival celebrated with great enthusiasm at Udasin Ashram.

Sitapur News: हर्षोल्लास से मनाया उदासीन आश्रम में गुरु पर्व महोत्सव

Thu, 08 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Guru Parv festival celebrated with great enthusiasm at Udasin Ashram.
खैराबाद। नगर के मोहल्ला कटरा स्थित प्राचीन महर्षि गुरदास उदासीन आश्रम में गुरु पर्व महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्रम में बुधवार को गुदड़ी दर्शन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महंत गुरुदयाल दास की स्मृति से जुड़ी गुदड़ी के दर्शन किए। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कटरा संगत के महंत दामोदर शरण दास ने बताया कि छह दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ पांच अक्तूबर को रामचरितमानस पाठ के साथ हुआ था। छह अक्तूबर को रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को सत्संग का आयोजन हुआ। बुधवार को महोत्सव के अंतर्गत गुदड़ी दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुदड़ी दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महर्षि गुरुदयाल दास की स्मृति के रूप में सुरक्षित गुदड़ी के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ उनके जयकारे लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम संत-महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नैमिषारण्य से पधारे ब्रह्मचारी बटुकों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद भंडारे का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संगत के महंत पूरन मुनिदास, अमृतसर से पधारे श्याम मुनि, रामनगर के रामदास, देवदास, विद्यादास, तिलहर शाहजहांपुर के मोहित दास, लखनऊ के अभिषेक योगी, धर्मेंद्र, रोहित दास, सुरेश, अरुण श्रीवास्तव, ऋषिपाल, माया प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed