फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gram Rozgar Sevak angry over not getting outstanding honorarium

Sitapur News: बकाया मानदेय न मिलने पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक

Fri, 25 Oct 2024 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 25 Oct 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Gram Rozgar Sevak angry over not getting outstanding honorarium
सांडा(सीतापुर)। दिवाली पर तीन माह का बकाया भुगतान न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। इसके जरिए भुगतान कराए जाने की मांग की है। सकरन ब्लॉक के रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा ने बताया कि रोजगार सेवक को प्रति माह 7780 रुपये मानदेय मिलता है। यह मानदेय तीन माह से बकाया है।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों को उम्मीद थी कि उन्हें भी राज्य कर्मचारियों की तरह दिवाली के त्योहार पर मानदेय मिल जाएगा। जिससे उनका परिवार हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मना सकेगा, लेकिन उनकी खुशी पर तब ग्रहण लग गया जब ब्लॉक कार्यालय की मनरेगा सेल से जानकारी मिली कि दिवाली पर मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिल पाएगा। रोजगार सेवक संजय वर्मा, रामसहारे यादव, उपेंद्र शुक्ला, सरिता देवी, सुनीत गुप्ता, संतोष कुमार आदि ने मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed