फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Got the mantra to make a career in Civil Services along with medicine

Sitapur News: डॉक्टरी के साथ सिविल सेवा में कॅरिअर बनाने का मिला मंत्र

Fri, 13 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Got the mantra to make a career in Civil Services along with medicine
पेज तीन लीड
विज्ञापन

-कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लगा कॅरिअर गाइडेंस मेला

फोटो- 23

संवाद न्यूज एजेंसी

सीतापुर। सर.. सिविल सेवा की परीक्षा पास करने के लिए कैसे बेहतर तैयारी हो सकती है। इस बीच एक अन्य छात्र ने हाथ उठाकर पूछा कि बैंक में कॅरिअर बनाने के लिए अभी से क्या करना चाहिए। बेहतर भविष्य बनाने को लेकर कुछ इसी तरह की जिज्ञासा का नजारा बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कॅरिअर गाइडेंस मेले के दौरान दिखा। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए मौजूद कॅरिअर काउंसलर से कई सवाल किए। काउंसलर ने भी विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को बखूबी शांत करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के गुर बताएं।

राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ। एसडीएम सदर अभिनव यादव ने इसकी शुरूआत की। इसमें बैंक, मीडियाकर्मी, सिविल सेवा, डॉक्टर सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल हुए। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। एसडीएम ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उनसे बातचीत की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने भी अपने मन में आए सवालों के जवाब भी मौजूद विशेषज्ञों से पूछे। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी के पास इस समय सभी विकल्प मौजूद है। आप जिस भी क्षेत्र में जाना चाहता है अभी से प्लानिंग कर लें। उसी प्लान के अनुसार अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखें। इससे निश्चित ही आपको सफलता मिलेंगी। कार्यक्रम में इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, काउंसलर, सुभाष वर्मा, आदर्श, विजय, शिवकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed