{"_id":"62321a81ae979028773bcc4d","slug":"goods-worth-one-and-a-half-lakh-including-cash-crossed-sitapur-news-lko6219603126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत डेढ़ लाख का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी समेत डेढ़ लाख का माल किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा (सीतापुर)। थाना तंबौर इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित का आरोप है पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
तंबौर इलाके के लौकी कुरतहिया निवासी मेराज के घर रविवार को बिरसिंहपुर थाना ईसानगर जिला खीरी निवासी उसका रिश्तेदार इमामुद्दीन आया था। रविवार रात चोरों ने मेराज के घर को निशाना बनाया। घर में रखी 34 हजार की नकदी, करीब एक लाख के जेवरात पार कर दिए। सुबह होने पर परिवार को जानकारी हुई। गृहस्वामी मेराज ने पुलिस आरोप लगाते हुए बताया कि वह तहरीर देने तंबौर थाने गया था।
आरोप है कि पुलिस ने ईसानगर थाने में तहरीर देने की बात कही है। पीड़ित के अनुसार घटना तंबौर की है। काफी मिन्नतों के बाद पुलिस ने तहरीर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दो घरों से उड़ाया हजारों का माल
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। इलाके के कस्बा निवासी जामिद ने बताया कि चोरों ने 1500 रुपये नकदी पार कर दी। चोरों ने जामिद के भाई हामिद के घर भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर असफल रहे। चोरों ने कस्बा निवासी मनोज के घर में पीछे की ओर से प्रवेश किया। फिर घर में रखे छह हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ विजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।