फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Goods worth lakhs stolen from four houses

Sitapur News: चार घरों से लाखों का माल उड़ाया

Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from four houses
सीतापुर। लहरपुर इलाके के टिकौना गांव में चोरों ने शुक्रवार रात चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने चार घरों से लाखों का माल पार कर दिया। सुबह होने पर घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

टिकौना निवासी प्रदीप के अनुसार घर की पश्चिम दिशा की ओर एक आम का पेड़ लगा है। चाेर इसी पेड़ के सहारे से छत पर आ गए। इसके बाद कमरों में घुसकर सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। गांव निवासी राकेश के घर में चोर पीछे बनी दीवार को फांदकर घुसे, यहां से चोरों ने 50 हजार व अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

वहीं, रामनरेश के घर घुसे चोरों ने सोने की चेन व 20 हजार तथा राजकिशोर के घर से बर्तन चोरी कर लिए। एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी से आसपास के गांवों में दहशत फैली हुई है। प्रदीप के घर से सात व राकेश के घर से पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनरेश व राजकिशोर के घर बंद थे। वह लखीमपुर गए हुए थे। सुबह होने पर जब गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेश निषाद, इंस्पेक्टर व सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed