{"_id":"6a8b480620bc04d5c709b07e","slug":"goods-worth-15-lakh-stolen-from-a-house-near-the-police-outpost-sitapur-news-c-102-1-slko1055-162607-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चौकी के पास स्थित घर से डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चौकी के पास स्थित घर से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
Mon, 24 Aug 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
थानगांव में नकब लगाकर हुई चोरी।- संवाद
सीतापुर। थानगांव इलाके में स्थित हलीमनगर पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक घर को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। नकब लगाकर घुसे चोरों ने घर से डेढ़ लाख का माल पार कर दिया।
करीमपुरवा गांव निवासी नफीस के अनुसार वह अपने परिवार के साथ गर्मी के चलते आंगन में सो रहे थे। चोर नकब लगाकर कमरे में घुसे, बक्साें का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। रविवार सुबह वह कमरे में पहुंचे तो सामान बिखरा देख वारदात के बारे में जानकारी हुई।
खोजबीन करने पर एक खाली बक्सा खेत में पड़ा मिला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।
एक माह में दूसरी बड़ी चोरी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार 17 जुलाई को हलीमनगर चौकी इलाके के मेउड़ी गांव में सहाबुद्दीन के घर चोरी हुई थी। चोरों ने यहां से करीब दस लाख रुपये का माल पार कर दिया था। अभी इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोग रात में अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।