{"_id":"e42eafa315bc0a2d31ffc50622b3f222","slug":"goods-train-direl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का डिब्बा डिरेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का डिब्बा डिरेल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के ट्रैक पर मंगलवार को मालगाड़ी के 19 नंबर कोच का एकाएक ब्रेक गिर गया। इससे एक कोच पटरी से उतर गया। यह ट्रेन गोंडा से पत्थरों की रैक लेकर सीतापुर कैंट आ रही थी।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिरेल होने से दो पैंसेजर ट्रेनें लेट हो गईं। उधर, रेल प्रशासन ने कंट्रोल रूम मुरादाबाद मंडल को इसकी सूचना दी। इस पर वहां से एक दुर्घटना सहायता ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
मंगलवार को एक मालगाड़ी अप डीएमटी 1740 गोंडा से पत्थरों का रैक लेकर सीतापुर कैंट स्टेशन जा रही थी। उसे उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के ट्रैक के सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर ट्रैक पर लाया जा रहा था।
विज्ञापन
तभी एकाएक स्टेशन प्लेटफॉर्म पर ही मालगाड़ी के 19 नंबर कोच का ब्रेक टूट गया। ब्रेक टूटने से एक कोच पटरी से उतर गया। इससे अफरातफरी मच गई।
बाद में रेलवे प्रशासन ने कंट्रोल रूम से मुरादाबाद कंट्रोल रूम को इसकी खबर दी। इस हादसे से ट्रैक तो बाधित नहीं हुआ मगर दो पैसेंजर ट्रेनें जरूर लेट हो गईं। जिस कारण यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।