{"_id":"668711012c600e66650fab48","slug":"gondlamau-chc-is-the-topper-sitapur-news-c-102-1-slko1053-115760-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोंदलामऊ सीएचसी अव्वल, खैराबाद सबसे फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोंदलामऊ सीएचसी अव्वल, खैराबाद सबसे फिसड्डी
Fri, 05 Jul 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्रजनन व बाल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में गोंदलामऊ सीएचसी ने जिले में पहला स्थान पाया है। सीतापुर शहरी क्षेत्र को दूसरा और मिश्रिख सीएचसी को तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा पहला और कमसंडा सीएचसी ने टॉप फाइव में जगह बनाई है। यह उपलब्धि इस माह के तीसरे सप्ताह में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राप्त हुई है। खैराबाद सीएचसी इस मामले में फिसड्डी रहा।
प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाने वाला आरसीएच पोर्टल एक आइने की तरह है। प्रदेश के सभी जिले आठ मानकों के आधार पर अपनी उपलब्धि इस पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसकी मॉनीटरिंग राज्य स्तर से की जाती है। इसी के आधार पर जिला स्तर पर सीएचसी वार और मंडल व प्रदेश स्तर पर जिलेवार रैंक बनती है। प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गोंदलामऊ सीएचसी ने 32.98 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस तरह तय होती है रैंकिंग
आरसीएच पोर्टल पर 8 संकेतकों के आधार पर यह देखा जाता है कि जिले ने सेवाएं देने में कितनी प्रगति की है। इन संकेतकों में गर्भवती का रजिस्ट्रेशन प्रथम तिमाही में रजिस्ट्रेशन व जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था, बच्चों का रजिस्ट्रेशन, पूर्ण प्रसव जांच, कुल प्रसव, संस्थागत प्रसव और पूर्ण टीकाकरण शामिल होते हैं। इन सभी मानकों पर प्राप्त उपलब्धि के आधार पर अंक दिए जाते हैं और इन्हीं प्राप्त अंकों के आधार पर जिला स्तर पर सीएचसीवार और मंडल व प्रदेश स्तर पर जिलेवार रैंकिंग तय होती है।
विज्ञापन
पोर्टल पर दर्ज कुल प्राप्तांक व रैंक
गोंदलामऊ 32.98, सीतापुर शहर 32.30, मिश्रिख 32.26, पहला 32.01, कसमंडा 32, मछरेहटा 31.79, सकरन 31.56, सिधौली 31.29, पिसावां 31.15, ऐलिया 31.09, बेहटा 30.35, बिसवां 30.29, महोली 30.25, परसेंडी 30.16, महमूदाबाद 30.05, रामपुर मथुरा 29.42, हरगांव 29.27, रेउसा 29.24, लहरपुर 28.14 व खैराबाद 27.87