फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Goldsmith open the market

बाजार में लौटे स्वर्णकार

Tue, 12 Apr 2016 11:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 12 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Goldsmith open the market
खुली रहीं लगभग सभी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ माह की हड़ताल के बाद मंगलवार को सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। इससे आभूषणों की दुकानों में चमक देखने को मिली। हालांकि सराफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें तो खोल दी हैं, लेकिन उनके संगठन ने यह निर्णय क्यों लिया, सरकार ने उनकी मांग मानी या नहीं मानी, इस बात से व्यापारी अभी तक अनभिज्ञ हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा सोने-चांदी के व्यवसाय पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में स्वर्णकार 7 मार्च से हड़ताल पर चले गए थे। 7 मार्च से 11 अप्रैल तक करीब डेढ़ माह सराफा व्यवसायी हड़ताल पर रहे। इससे करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार जिला मुख्यालय पर लालबाग  बाजार, बिसवां, तंबौर, लहरपुर, मिश्रिख, महोली, सिधौली, महमूदाबाद, रेउसा, हरगांव आदि कस्बों में स्वर्णकार व्यवसायियों ने अपनी दुकानें खोलीं। पहले दिन इन दुकानों पर बिक्री बेहद कम रही। सराफा कारोबारी प्रशांत गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रिंकू मिश्रा आदि ने बताया कि करीब डेढ़ माह की हड़ताल के बाद दुकानें खुली हैं, इस वजह से ग्राहकों को पता नहीं चल सका। यही वजह है कि पहले दिन दुकानदारी काफी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफ स्वर्णकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश रस्तोगी के मुताबिक जिले के एक हजार दुकानदार हड़ताल पर थे। मंगलवार दोपहर दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलना शुरू कर दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों विपिन रस्तोगी, संजय मिश्रा ने बताया कि उन्हें दिल्ली से हड़ताल समाप्त करने के निर्देश मिले हैं। जिसके बाद दुकानें खोली जा रही हैं।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में संगठन के पदाधिकारियों से सरकार के बीच क्या वार्ता हुई, सरकार ने मांगे मानी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। संगठन के अगले निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed