फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girl protested against molestation In Sitapur young man cut her tongue and threw it in garbage

UP News: घर में अकेली थी युवती, घुस आया युवक... और फिर कूड़े में मिली उसकी कटी जीभ; हकीकत सुन पुलिस भी सन्न

Sat, 25 Jan 2025 11:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 11:04 AM IST
सार

सीतापुर में युवक ने जीभ काटकर कूड़े में फेंक दी। युवती ने बताया कि वह घर में अकेली थी। युवक घर में घुस आया। इसके बाद जो बताया उसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। आगे पढ़ें और जानें पूरी घटना... 

विज्ञापन
girl protested against molestation In Sitapur young man cut her tongue and threw it in garbage
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को एक युवक ने अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंक दी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर आनन फानन सीएचसी पहुंची। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुबह घर पर अकेली थी। इसी समय हरदोई के मल्लावा थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव निवासी मनोज कुमार उसके घर में घुस आया। वह दरवाजा बंद करके उसके साथ छेड़छाड करने लगा। 

विज्ञापन

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

विरोध करने पर मनोज ने उसके साथ मार पीट की। उसने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर मनोज ने अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेक दी। यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी

पुलिस घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महमूदाबाद पहुंची। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed