{"_id":"62e97021176738376e4ba17b","slug":"girl-murder-case-uproar-for-action-against-the-culprits-sitapur-news-lko6423962137","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती हत्याकांड : दोषियों पर कार्रवाई के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती हत्याकांड : दोषियों पर कार्रवाई के लिए हंगामा
विज्ञापन
कनवाखेड़ा में शमशान घाट पर मौजूद पुलिस बल। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लापता युवती की हत्या के मामले में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने के बाद हिन्दूवादी संगठनों ने मार्ग जाम कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आधे घंटे तक हंगामा हुआ। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली देहात इलाके की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने एजाज और शकील पर उसको भगा ले जाने की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को युवती का शव कनवाखेडा के पास स्थित जंगलों में पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया था।
घटना में दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो हिंदूवादी संगठनों ने कनवाखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
काफी देर तक पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर परिजनों को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड सुरक्षित
मामला दो समुदायों का होने के चलते पुलिस ने पैनल बनाकर महिला डॉक्टर से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक बिसरा सुरक्षित करने के साथ ही दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी सुरक्षित कर ली है। जिसको जांच के लिए भेजा गया है।
...आपके कहने पर गोली मार देंगे
जाम के दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जब पुलिस से आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की मांग की तो एक इंस्पेक्टर ने कहा कि आप जिसको कहोगे उसे गोली मार देंगे क्या, जो कहोगे वहीं करेंगे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एसओ हरगांव का होना बताया जा रहा है।