फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Get benefits by becoming a member of Kisan Pax Committee

Sitapur News: किसान पैक्स समिति के सदस्य बन उठाएं लाभ

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Get benefits by becoming a member of Kisan Pax Committee
सीतापुर। जिले के कई किसान बी-पैक्स समितियों के सदस्य नहीं बने हैं। इस वजह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग ने समितियों में सदस्य बनने के लिए महाअभियान शुरू किया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। संबंधित किसान समिति के सदस्य बन जाएं, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। ये बातें शुक्रवार को कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने जिला सहकारी बैंक में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहीं। इस मौके पर 200 किसान सदस्य बने। उन्होंने चार सौ शेयर लेते हुए सदस्यता शुल्क जमा किया। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

बी-पैक्स समितियों में शुक्रवार से सदस्यता महाअभियान की शुरुआत की गई। जो किसान इन समितियों के सदस्य नहीं हैं। वह 30 सितंबर तक सदस्य बनकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सदस्य बनने के लिए सौ-सौ रुपये के दो शेयर खरीदने होंगे। इसके साथ उन्हें 21 रुपये सदस्यता शुल्क देना होगा। 221 रुपये जमा करने होंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800212884444 जारी किया गया है। सहायक निबंधक सहकारिता नवीन चंद्र शुक्ला ने बताया कि कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही की अध्यक्षता में इसकी शुरुआत जिला सहकारी बैंक में की गई। यहां दो सौ किसानों ने चार सौ शेयर लेकर सदस्या ग्रहण की।
विज्ञापन

कारागार राज्य मंत्री ने इस योजना की उपयोगिता बताई। बैंक के अध्यक्ष विष्णु मौर्या ने सदस्य बनने वाले किसानों से अनुरोध किया कि सभी किसान अपनी निकटतम बी-पैक्स सहकारी समिति पर निर्धारित शुल्क 221 रुपये जमाकर सदस्य बनते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, बैंक उपाध्यक्ष इंदू सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed