फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gaushala filled with rain water

Sitapur News: गोशाला में भरा बारिश का पानी, 12 गोवंशों के शव उतराते मिले

Mon, 08 Jul 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gaushala filled with rain water
इमलिया सुल्तानपुर। एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोहई में गोशाला निर्माण में अनदेखी भारी पड़ी। दो तरफ तालाब के बीच बनी गोशाला में तेज बारिश के कारण पानी भर गया। इससे करीब 12 गोवंशों के शव उतराते मिले। गोशाला के करीब 100 गोवंशों को अब तिहार गोशाला में संरक्षित कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोहई में गोशाला का निर्माण कराया गया था। इसमें करीब 120 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। जानकारों की माने तो गोशाला काफी नीचे बनी है। जिसके किनारे तालाब भी है। मूसलाधार बारिश होने की वजह से पूरी गोशाला में पानी भर गया। दोपहर बाद जब पानी कुछ कम हुआ तो पानी में करीब 12 गोवंशों के शव उतराते नजर आए।
विज्ञापन

सचिव नवल किशोर व प्रधान को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर सचिव व प्रधान ने 100 गोवंशों को सुरक्षित स्थाई तिहार गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी कम होने पर इन गोवंशों को सोहई लाया जाएगा। बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नीचे की भूमि पर बनी गोशाला में पानी भर गया था। गोशाला की मिट्टी तेज जल के बहाव में बह जाने के कारण पूर्व में मृत कुछ गोवंशों के शव ऊपर आ गए हैं। जिन्हें दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed