{"_id":"65aa90d1f116d102720dd5e9","slug":"gas-laden-truck-crushes-disabled-person-sitapur-news-c-102-1-slko1037-8761-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गैस लदे ट्रक ने दिव्यांग को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गैस लदे ट्रक ने दिव्यांग को कुचला
Fri, 19 Jan 2024 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। थानगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग को शुक्रवार को एक गैस लदे ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दिव्यांग को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानगांव थाना क्षेत्र की लडिलापुर ग्राम पंचायत के मजरा गंगापुरवा निवासी आसिफ (25) किसी काम से ट्राई साइकिल से रेउसा आया था। वह काम निपटाने बाद वापस घर जा रहा था।
वह थाना रेउसा के महमूदाबाद रोड पर बस स्टॉप पहुंचा तभी गैस सिलिंडर लदे एक ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। ग्रामीणों की मदद से ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।