{"_id":"62acc8343ec9826a051d85c6","slug":"friday-prayers-offered-amid-tight-security-sitapur-news-lko635667026","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की जुमे की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। कहीं से भी हिंसा की कोई खबर सामने नहीं आई। नमाज अदा हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बीते शुक्रवार को नमाज के बाद कई प्रांतों और जिलों में हुए दंगों को लेकर पहले से ही जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर रही। नमाज के समय तक डीएम व एसपी का काफिला भ्रमणशील रहा। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। शहर में कई संवेदनशील इलाके में खुद डीएम-एसपी ने विशेष रूप से ड्रोन के जरिए जायजा लिया। कोई भी अप्रिय घटना जिले भर में नहीं हुई। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन ने चैन की सांस ली।
शहर कोतवाली इलाके में स्थित पुराने सीतापुर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। हर मस्जिद के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे। साथ ही प्रशासनिक अमला लगातार भ्रमणशील रहा। डीएम अनुज सिंह व एसपी आरपी सिंह ने सिटी स्टेशन के बाहर खडे़ होकर ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की कि कोई भी नमाज के बाद किसी भी तरह का प्रदर्शन न करे जिससे माहौल बिगड़े।
विज्ञापन
महमूदाबाद संवाद के अनुसार नमाज के समय एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार मनीष कुमार, इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर केबी सिंह सहित भारी दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए गश्त करते हुए नजर आए। कस्बे की मरकज मस्जिद, जामा मस्जिद, नई बाजार मस्जिद, बेलदारी टोला, पेतेपुर, नूरपुर सहित विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। जुमे की नमाज सकुशल अदा की गई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
लहरपुर संवाद के अनुसार एडीएम राम भरत तिवारी, एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित के नेतृत्व में नमाज शांति पूर्ण ढंग से अदा की गई। गुरुवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने रूट मार्च किया था। सभी नमाजी अपने-अपने घर लौट गये। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। नमाज के बाद पुलिसकर्मियों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
बिसवां संवाद के अनुसार जामा मस्जिद शेखसराय, नूरी मस्जिद मियांगंज, कमाल शाह, पठानी टोला, लहरपुर रोड स्थित शहीद मस्जिद, जोशी टोला स्थिति मस्जिद आदि के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा पुलिस की अन्य कई टीमें शहर में काम्बिंग भी करती रहीं। ड्रोन कैमरे से भी पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखी। इस दौरान तहसीलदार अविचल सिंह, इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह व लेखपाल रामकुमार आदि मौजूद रहे।
जहांगीराबाद संवाद के अनुसार क्षेत्र की बड़ी मस्जिद में शांतिपूर्वक तरीके से जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान एसओ प्रदीप कुमार सिंह व लेखपाल नीलेश यादव आदि मौजूद रहे।