{"_id":"62f9492f3beeea043271258b","slug":"freedom-sitapur-news-lko6439280157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का भरा जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का भरा जुनून
विज्ञापन
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। तिरंगा यात्राएं देशभक्ति के जुनून को कई गुना और बढ़ा रही है। रविवार को शहर से लेकर गांव कस्बों में स्कूलों, पुलिस व विभिन्न संगठनों की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर तरफ लहराते तिरंगा लोगों को भारत माता की जयकारें लगाने पर मजबूर कर रहे थे। देशभक्ति का जुनून इस कदर लोगों पर दिखाई दिया कि वह एक दूसरे को गले लगकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे थे।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर के कम्यूनिटी हाल में सीडीओ अक्षत वर्मा ने मैं भारत का नागरिक हूं तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का गौरव है, जो हर नागरिक में देशभक्ति की भावना जागता है। मैं सत्यनिष्ठा से अपने देश और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने का संकल्प लेता हूं। मैं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फ हराने के लिये भारत के ध्वज संहिता का पालन करूंगा। जय हिंद की शपथ दिलाई। सांस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सीतापुर के सहयोग से विभिन्न देशभक्ति लोक गायन का प्रस्तुतीकरण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के बच्चों द्वारा घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, बीएसए अजीत कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अनूप कुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। शहर में अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
इस यात्रा में शामिल पुलिसकर्मी आजादी के गीतों पर कदम दर कदम बढ़ाते हुए चले जा रहे थे। यात्रा के आगे-आगे चल रहे शहर कोतवाली टीपी सिंह मार्ग व्यवस्था संभाल रहे थे। जिधर से भी यह लोग निकले तो लोगों ने ठहरकर इस यात्रा को देखा और भारत माता के जयकारें लगाए। पिसावां संवाद के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी की अगुवाई में करीब पांच सौ बाइक सवारों ने कस्बे से गुरसंडा तक रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया।