फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   freedom

जश्न-ए आजादी का उल्लास

Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
freedom
सीतापुर। देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। ऐसे में जिले में हर तरफ जश्न-ए-आजादी का उल्लास दिखाई पड़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक हर क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को सभी सरकारी व निजी इमारतें बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से रोशन थीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं इसको लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह व एसपी घुले सुशील चंद्रभान राष्ट्रध्वज को फहराकर ध्वज को सलामी देंगे। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिवस की पूर्व संध्या पर कई दिनों से की जा रही तैयारियां पूर्ण कर ली गई। जिलाधिकारी व एसपी कार्यालय को लाइटों से सजाया गया है। पुलिस लाइन में भी लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पहले ही बैठक कर सभी अफसरों को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दे दी थी। सोमवार सुबह जिलाधिकारी अनुज सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। एसपी घुले सुशील चंद्रभान पुलिस लाइन में तिरंगे को फहराकर सलामी देंगे। पुलिस लाइन में परेड आयोजित की जाएगी। जिला अस्पताल व कुष्ठ रोग अस्पताल खैराबाद में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
लालबाग पार्क में शहीदों के सम्मान में दीपदान कार्यक्रम होगा। आंख अस्पताल के पास लगी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से तिरंगा फहराया जाएगा। तहसील में एसडीएम व सीओ अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराएंगे। स्कूलों में शिक्षक सुबह पहुंचकर तिरंगे को फहराकर सलामी देंगे। राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

गुलजार रही बाजार
शहर की मुख्य लालबाग बाजार रविवार को तिरंगे से गुलजार रही। बाजार में एक से बढ़कर एक तिरंगे बिकते रहे। छोटे बच्चों से लेकर युवा तिरंगे को खरीदते हुए दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस की धूम हर किसी ने दिखाई दी। किसी ने कहा अपने कार्यालय पर तिरंगे को फहराएंगे तो किसी ने कहा कि सुबह बाइक में तिरंगे को लगाकर घूमेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed