फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Freedom from Gandhi's ideology

गांधी की विचारधारा से मिली आजादी

Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Freedom from Gandhi's ideology
सीतापुर। जिले में शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। शहर समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्र पिता को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई। एसपी कार्यालय पर कप्तान आरपी सिंह ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। कहा, बापू ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर कर देेश के लिए बड़ा बलिदान दिया है। इस दौरान एएसपी साउथ एनपी सिंह, आरआई चंद्रप्रकाश समेत पुलिस ऑफिस के पूरे स्टाफ ने बापू को नमन किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आंख अस्पताल स्थित पार्क में गांधी प्रतिमा पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा गांधी एक विचार है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने कहा गांधी की तरह दूसरा इस दुनिया में न कोई था न कोई होगा। इस अवसर पर आमोद मिश्र, सूरज चौधरी, रामफल चौधरी, हसीना खातून, उदय चंद्र, धर्मेंद्र यादव व रामपाल यादव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मिश्रिख, सिधौली समेत तमाम स्थानों पर पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन

...यहां विसार दिया गांधी को
महमूदाबाद(सीतापुर)। अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ही उनकी पुण्यतिथि पर महमूदाबाद के स्थानीय नेता दो फूल चढ़ाना ही भूल गए। महमूदाबाद के रामपुर मथुरा रोड पर ग्राम चतुराबेहड़ के मोड़ पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा दिन भर सूनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed