{"_id":"602c0f178ebc3ee8fb040efa","slug":"four-soldiers-beat-the-landlord-spot-the-line-sitapur-news-lko5651913199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सिपाहियों ने मकान मालिक को पीटा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सिपाहियों ने मकान मालिक को पीटा, लाइन हाजिर
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महिला किराएदार के पक्ष में पहुंचे थाने के सिपाहियों ने मकान स्वामी की पिटाई कर दी। मकान स्वामी को जबरन थाने उठा ले गए। मामला संज्ञान में आने पर सपा विधायक ने पुलिस अफसरों से बात कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
महमूदाबाद इलाके के बेहटा छावनी वार्ड निवासी दिलीप कुमार ने मंगलवार को कोतवाली में पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसने घर में एक कमरा जाननगर गांव निवासी एक युवती को किराए पर दिया था। 14 फरवरी को उसने युवती से कमरा खाली करने को कहा। मंगलवार को कोतवाली के सिपाही शिव बहादुर सरोज, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार व कल्पनाथ यादव उसके घर पहुंचे।
आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने घटना की निंदा की। विधायक ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपों को लेकर आरक्षी शिव बहादुर सरोज, नरेंद्र कुमार व अमित कुमार, हेड कांस्टेबल कल्पनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
वीडियो वायरल होने पर हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
सीतापुर। हरगांव में तैनात हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि रुपये लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो का मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया है।
जिसके बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया है। एसओ ओपी तिवारी का कहना है कि पेड़ कटाने के एक मामले में वीडियो वायरल होने से हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद को लाइन हाजिर किया गया है।