फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four private hospitals found without fire NOC

Sitapur News: बिना फायर एनओसी के चलते मिले चार निजी अस्पताल

Wed, 20 Nov 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 20 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four private hospitals found without fire NOC
सीतापुर। झांसी मेडिकल काॅलेज में नवजात बच्चों के वार्ड में आग लगने की घटना के बाद महमूदाबाद का दमकल विभाग भी मंगलवार को चेता। दमकल के अधिकारियों ने क्षेत्र के दस निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आग से बचाव के उपकरणों की जांच पड़ताल कर उनकी उपयोगिता को परखा। इस दौरान चार निजी अस्पतालों का संचालन बिना फायर एनओसी के होते मिला। जबकि नेशनल हॉस्पिटल में फायर सिलेंडर का पाइप फटा मिला।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड प्रभारी मो. मुस्तफा के नेतृत्व में टीम ने दस निजी अस्पतालों में आग से बचाव संबंधी उपकरणों का सत्यापन किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में बेड की संख्या, अस्पताल से निकलने के मार्ग व अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , न्यू नेशनल हॉस्पिटल, अवध इंपैक्ट नर्सिंग होम, लखनऊ हॉस्पिटल, राधा कृष्णा नर्सिंग होम में फायर सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त व सही पाया। जबकि जीवक नर्सिंग होम में फायर सिस्टम खराब मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही अजंता नर्सिंग होम, एम एस विष्णु नर्सिंग होम, न्यू इंडिया हॉस्पिटल व आदर्श नर्सिंग होम का संचालन बिना फायर एनओसी के होता मिला जबकि नेशनल हॉस्पिटल में लगे फायर सिलेंडर का पाइप फटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर विभाग ने इस संबंध में संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। जांच के दौरान स्वाती सेवा सदन में फायर एनओसी प्रक्रियाधीन मिली। फायर ब्रिगेड प्रभारी मो मुस्तफ़ा ने बताया कि अस्पतालों की फायर संबंधी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed