{"_id":"57f7db324f1c1bcd4026f8bb","slug":"four-people-suffer-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और डेंगू की चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और डेंगू की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके सेहत महकमा इसे रोकने में नाकाम हो रहा है। शुक्रवार को डेंगू के दो और मरीज सामने आए। इन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रखा गया है। वहीं पुलिस लाइन डॉग स्क्वॉयड में तैनात सिपाही भी बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
प्राइवेट डॉक्टरों ने डेंगू का संदेह जताया है, जबकि जिला अस्पताल के डॉक्टर कुछ बता नहीं पा रहे हैं। सिपाही की प्लेटलेट्स तेजी से घट रही हैं। कुछ ऐसा ही हाल एक अन्य महिला का भी है। इन मरीजों के मिलने के बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 94 पहुंच गई है।
विज्ञापन
लहरपुर के मोहल्ला कटरा निवासी मुजीब (35) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने मुजीब को कस्बे के ही प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। उसकी प्लेटलेट्स 42 हजार हैं। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजवार निवासी राजेश सिंह (35) को पांच दिनों से बुखार आ रहा है। प्राइवेट डॉक्टर ने राजेश में डेंगू की पुष्टि कर जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच कराई। जिसके बाद राजेश डेंगू होने की पुष्टि की। राजेश की प्लेटलेट्स 48 हजार हैं।
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम रावतापुर निवासी राम औतार (35) डॉग स्क्वायड में तैनात हैं। बीते एक सप्ताह से राम औतार को बुखार आ रहा है। प्राइवेट चिकित्सक ने डेंगू का संदेह जताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर शुक्रवार को डॉक्टरों ने राम औतार की जांच में प्लेटलेट्स 74 हजार बताईं हैं, लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं की है।
वहीं डॉक्टर यह नहीं बता सके हैं कि राम औतार को किस तरह का बुखार है। खैराबाद के ग्राम गढ़ी निवासी मुन्ना की पत्नी सकीना (25) भी बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट डॉक्टरों ने उसमें भी डेंगू की पुष्टि की है। सकीना को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर अस्पताल की पैथालॉजी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।