फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four pathology seals running illegally

Sitapur News: अवैध तरीके से चल रहीं चार पैथाेलॉजी सील

Fri, 19 Jan 2024 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Jan 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Four pathology seals running illegally
खैराबाद(सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इलाके में अवैध तरीके से चल रहीं पैथोलॉजी के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया। चार पैथाेलॉजी बिना लाइसेंस के चलतीं मिलीं। टीम ने इन्हें सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में चल रही सात पैथोलॉजी में छापा मारा। चार सेंटर मानक पर खरे नहीं उतरे। इनके रजिस्ट्रेशन तक नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सभी से अभिलेख मांगे। लेकिन कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पैथ पैथोलॉजी सेंटर, रेड क्लीनिक पैथोलॉजी सेंटर, एक्सरे सेंटर व एपीएल पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया है। सीएसची प्रभारी ने बताया कि ये चारों पैथोलॉजी संचालक अभिलेख नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सहयोग से सेंटर चलाने का आरोप
आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सहयोग से ही अवैध रूप से ऐसे पैथोलॉजी सेंटर चल रहे हैं। इन सेंटरों पर अप्रशिक्षित कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसी तर्ज पर कई नर्सिंग होम भी बिना वैध अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संंबंध में जिलाधिकारी कार्यालय के साथ सीएमओ कार्यालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed