फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four members nominated in Disha, central schemes will reach villages

Sitapur News: दिशा में चार सदस्य नामित, गांवों तक पहुंचेंगी केंद्रीय योजनाएं

Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Four members nominated in Disha, central schemes will reach villages
सीतापुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मानीटरिंग कमेटी (दिशा) में चार नए सदस्यों को मनोनीत किया है। यह नामांकन सदर सांसद राकेश राठौर की संस्तुति पर किया गया है। जिसमें एक पूर्व मंत्री, विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ सपा महिला नेत्री को भी शामिल किया गया है। इस कदम से केंद्रीय योजनाओं का लाभ गांव स्तर तक पात्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दिशा के नए सदस्य के रूप में डॉ. बृजबिहारी को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय और संविधान की 11वीं अनुसूची के सभी कार्यक्रमों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सपा महिला सभा की सचिव आशुतोष सिंह यादव को भी दिशा का सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि वंचित और पिछड़े वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। पूर्व मंत्री रामहेत भारती को भी दिशा का सदस्य बनाया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed