फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four died biswan in Sitapur.

Sitapur News : पेट्रोमैक्स में गैस रिसाव से सो रहे दंपती व दो बच्चों की मौत, खत्म हो गया पूरा परिवार

Sun, 08 Jan 2023 10:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बिसवां (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिसवां (सीतापुर) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Jan 2023 10:03 PM IST
सार

सीतापुर के बिसवां में दम घुटने से पति-पत्नी सहित चार की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी पर घर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया।

विज्ञापन
Four died biswan in Sitapur.
मामले की जानकारी पर लगी भीड़ व पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर के बिसवां में सर्दी से बचने के लिए कमरे में पेट्रोमैक्स जलाकर सोए दंपती व दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ऑक्सीजन कम होने के कारण पेट्रोमैक्स का मेंटल फट गया और आग बुझ गई। इसके बाद कमरे में गैस का रिसाव चारों की मौत का कारण बना। 

विज्ञापन


जिले के झज्जर निवासी आसिफ (40) एक मदरसे में बाबू थे। शनिवार रात वह अपनी पत्नी शगुफ्ता (36) और पुत्री मायरा (3), पुत्र जयान (2) के साथ कमरे में सोए थे। जब वे सुबह नहीं उठे तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मदरसे के एक शिक्षक राशिद को दी। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे राशिद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिसकर्मी छत का जाल काटकर घर में घुसे तो देखा कि कमरे में चारों के शव पड़े थे और पास ही रखे पेट्रोमैक्स से गैस का रिसाव हो रहा था। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो पाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed