{"_id":"6050f5798ebc3ef10a3324d1","slug":"four-accused-of-battery-stealing-gang-arrested-sitapur-news-lko569908454","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चुराने वाले गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी चुराने वाले गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
टावर बैट्री चोर गैंग का खुलासा करते एएसपी दाक्षिणी एनपी सिंह।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मोबाइल कंपनियों के टॉवरों से बैटरी चोरी कर दिल्ली जैसे शहरों में उनकी सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 40 लाख कीमत की बैटरी बरामद की। टॉवरों से बैटरी चोरी होने के बाद उन क्षेत्रों का नेटवर्क ध्वस्त होने से आमजन को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। एसपी आरपी सिंह ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने सर्विलांस, स्वाट व मिश्रिख टीम को सक्रिय किया। मिश्रिख कोतवाली इलाके के परसौली गांव के पास से गाजियाबाद के लोनी इलाके के गौरी पट्टी निवासी मेराज, बागपत जिले के सिंहावली क्षेत्र के बिल्लोचपुरा निवासी जीशान, नई दिल्ली के हर्ष विहार क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी सलीम व सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र के सरैंया सिरसी निवासी आरिफ को दबोचा है।
इनके कब्जे से पुलिस ने रिलायंस जियो आदि के टॉवरों से चोरी की गईं करीब 40 लाख की बैट्रियां, कार आदि बरामद की है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। ये टॉवरों से बैट्री चोरी कर दिल्ली जैसे शहरों में बेचते थे। इनका एक साथी पिहानी इलाके का रहने वाला है। वह अभी वांछित है। उसको भी जल्द पकड़ा जाएगा। चारों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के गैंग के कुछ शातिर हरियाणा में भी ट्रैस हुए हैं। शातिरों को जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि गैंग का लीडर गाजियाबाद निवासी मेराज है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, जौनपुर, सीतापुर, गोंडा, झांसी व फतेगढ़ आदि जिलों में 23 जघन्य आपराधिक केस दर्ज हैं। आरिफ व जीशान के खिलाफ इन्हीं जनपदों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त सलीम पर 15 मुकदमे पंजीकृत हैं।
इन जनपदों में हुई चोरियों का खुलासा
अंतरराज्यीय टॉवर बैट्री चोर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की 13 अन्य वारदातों का खुलासा किया है। खास बात यह है कि सीतापुर जिले के मिश्रिख, रामकोट, रेउसा, बिसवां, तालगांव में हुई आठ चोरी की घटनाओं के अलावा पुलिस ने जौनपुर के बक्सा, गोंडा शहर कोतवाली, झांसी के बबीना, प्रेमनगर व सिपरी बाजार, हरदोई के पिहानी, फर्रूखाबाद, फतेहगढ़ में हुई घटनाओं का भी खुलासा किया है।
50 लाख का माल बरामद
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि चोरी के माल सहित दबोचे गए अंतरराज्यीय टॉवर बैट्री चोर गैंग के सदस्यों के पास से तकरीबन 50 लाख का माल बरामद हुआ है। इनके पास से रिलायंस जियो टॉवर की 16 बैट्री बरामद हुईं। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
इसके अलावा छह बैट्री के खाली बाक्स, 19 बैट्री सेल, टूल किट, महिंद्रा लोगान कार सहित लगभग 50 लाख का माल बरामद हुआ है। अभियुक्तों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में स्वीकार किया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी आरपी सिंह की ओर से 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।