फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Founder of Hindu organization beaten up

Sitapur News: हिंदू संगठन के संस्थापक को पीटा

Mon, 06 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Founder of Hindu organization beaten up
सीतापुर। शहर में रविवार देर शाम दबंगों ने हिंदू संगठन के संस्थापक को बुरी तरह से पीट दिया। मौके से एक आरोपी को पीड़ित ने पकड़ लिया। घटना के बाद नाराज कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी अभिमन्यु सिंह हिंदू संगठन आजाद हिंद भगत के संस्थापक हैं। उनके अनुसार वह रविवार को किसी काम से अपनी कार से रेलवे स्टेशन गए थे। वापस आते समय बस अड्डा चौराहे के पास विपरीत दिशा से एक कार उनकी कार के सामने आ गई। कार रुकते ही दूसरी कार से छह दबंग उतर आए। उन्होंने अभिमन्यु को गालियां देनी शुरू कर दीं। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनको लात घूसों से पीट दिया। दबंगों ने कार को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पीड़ित को कई अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे अमित तिवारी ने बीच बचाव किया। इस बीच एक आरोपी को पीड़ित ने पकड़ा जिसने अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। घटना के बाद नाराज कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी ने उनकी चेन भी छीन ली है। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश ने बताया कि तीन आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed