फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Forest department team searching for leopard.

Sitapur News: अस्पताल पहुंचने में टूट रही हड्डी

Mon, 08 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Forest department team searching for leopard.
बदहाल पड़ी सड़क।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। मिश्रिख-सिधौली मार्ग से गोंदलामऊ सीएचसी जाने वाली सड़क बदहाल है। गिट्टियां उखड़ने से कई जगहों पर सड़क की ऊपरी परत गायब हो गई है। इससे गहरे गड्ढे बन गए हैं। हल्की की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है और गड्ढे नहीं दिखते हैं। हालत यह है कि बाइक से आने वाले मरीज इस सड़क पर गाड़ी से उतरकर पैदल ही सीएचसी तक जाते हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मिश्रिख-सिधौली बैसनपुरवा मोड़ लिंक मार्ग से गोंदलामऊ सीएचसी जाने वाली सड़क बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद जिम्मेदारों ने सड़क को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। सीएचसी मार्ग होने से यह महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क पर एंबुलेंस का अस्पताल तक पहुंचना आसान नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन कोई न कोई राहगीर गिरकर चोटिल हो जाता है। तीमारदार के साथ बाइक से आने वाले मरीज कई बार गिर चुके हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक गोंदलामऊ डॉ. धीरज मिश्रा का कहना है कि सीएचसी में रोजाना 10 से 15 केस प्रसव के आते हैं। इस जर्जर सड़क के कारण प्रसूताओं का अस्पताल तक पहुंचना दुश्वार है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed