{"_id":"6acbda298ee65e887109abbe","slug":"woman-walking-on-foot-struck-by-unidentified-vehicle-succumbs-to-injuries-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165718-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तोड़ा दम
Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में बड़ागांव चौराहे के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से नेवादा गांव निवासी श्यामा देवी (50) की मौत हो गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
परिजनों के अनुसार श्यामा देवी शाम के समय घर से निकलकर पैदल ही मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थीं। वह सड़क के किनारे पैदल ही अपने घर की तरफ लौट रही थीं। अचानक पीछे से आए एक वाहन ने उनको कुचल दिया। उनके सिर व शरीर के अन्य अंगों में भी चोट आई। शोर सुनते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने श्यामा देवी को मृत घोषित कर दिया है।
सीओ नेहा ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।