फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Pregnant woman dies at private delivery centre, hospital sealed

सीतापुर: निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत, अस्पताल सील, लापरवाही का आरोप

Mon, 12 Oct 2026 07:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 12 Oct 2026 07:12 PM IST
सार

बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। परिजनों के मुताबिक, संचालिका ने उन्हें कहीं और ले जाने की जरूरत नहीं होने की बात कही। हालांकि, रक्तस्राव नहीं रुका और अधिक खून बहने से प्रसूता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sitapur: Pregnant woman dies at private delivery centre, hospital sealed
- फोटो : संवाद

विस्तार

रेउसा विकासखंड के सेवता में संचालित निजी प्रसव केंद्र पर सोमवार को प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र संचालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची सीएचसी की टीम ने केंद्र को सील कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भैंसहा निवासी बृजमा (24) अपने मायके केवलपुरवा मजरा सेवता आई थीं। सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें सेवता स्थित निजी प्रसव केंद्र पर ले गए। आरोप है कि केंद्र संचालिका ने प्रसव कराया। इस दौरान बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। परिजनों के मुताबिक, संचालिका ने उन्हें कहीं और ले जाने की जरूरत नहीं होने की बात कही। हालांकि, रक्तस्राव नहीं रुका और अधिक खून बहने से प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि समय रहते रेफर किया जाता तो प्रसूता की जान बच सकती थी। घटना के बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव भैंसहा ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कामरान अहमद हुसैन ने बताया कि सूचना मिलने पर केंद्र सील कर दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed