फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Footprints of leopard found in Saraiya, panic in Prempur of Pisawan

Sitapur News: हरदोई के सरैंया में मिले तेंदुए के पगचिन्ह, पिसावां के प्रेमपुर में दहशत

Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Footprints of leopard found in Saraiya, panic in Prempur of Pisawan
सीतापुर। हरदोई में तेंदुए की आमद से पिसावां क्षेत्रवासी दहशत में आ गए है। गोमती नदी के उस पार तेंदुए के पग चिन्ह मिलने से क्षेत्रवासियों में डर व्याप्त हो गया है। दो दिन पूर्व मिले पगचिन्ह् के मामले में अभी तक वन विभाग कोई सफलता नहीं पाया है।
विज्ञापन

लगभग 18 दिन पहले इलाके के प्रेमपुर गांव में तेंदुए के पगचिन्ह् देखे गए थे। वन विभाग की टीम ने कांबिंग की थी लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा। यह गांव गोमती नदी के किनारे स्थित है। ग्रामीण धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि नदी के उस पार सरैंया गांव है जो कि जिला हरदोई में लगता है।
विज्ञापन

गुरुवार को वहां तेंदुए के पगचिन्ह् पाए गए हैं। इस जानकारी ने फिर से प्रेमपुर गांव के रहने वाले ग्रामीणों की नींद को उड़ा दिया है। लोग लगातार लाठी डंडे लेकर निकल रहे हैं। इधर पिसावां के ही गांव अमरिता में भी तीन दिन से दहशत का माहौल है। हालांकि प्रेमपुर से अमरिता की दूरी लगभग 20 किलोमीटर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि एक ही तेंदुआ यहां से वहां तक दौड़ लगा रहा है, लेकिन इनकी संख्या अगर दो है तो मामला और भी गंभीर है। दोनों ही गांव और उसके आसपास की कुल पांच हजार की आबादी काफी भय में है। वन दरोगा राहुल यादव ने बताया कि अमरिता गांव में कांबिंग चल रही है, नए पगचिन्ह् न मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है, कि वह कही और चल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed