फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood water filled in 36 houses of three villages

Sitapur News: तीन गांवों के 36 घरों में भरा बाढ़ का पानी

Mon, 04 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in 36 houses of three villages
रामपुर मथुरा के ग्राम प्यारेपुरवा व निरंजपुरवा में भरा बाढ़ का पानी ।
रामपुर मथुरा/सीतापुर। सरयू के तटवर्ती इलाके में तीन गांवों के बाशिंदों को अब तक बाढ़ से छुटकारा नहीं मिल सका है। निचले क्षेत्र में बसे इन गांवों के 36 घरों में बाढ़ का पानी अभी तक भरा हुआ है। यहां के 17 परिवारों ने अपने घरों में पानी भरा होने से तटबंध पर शरण ले रखी है। इन्हें कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन भी अब बाढ़ पीड़ितों की सुधि नहीं ले रहा है। बैराजों से छोड़े जाने वाले लाखों क्यूसेक पानी से विगत सात अगस्त को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। तटवर्ती करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इसके बाद एक पखवाड़े तक बाढ़ व कटान ने कहर बरपाया था। जलस्तर में कमी आने से अगस्त के आखिरी सप्ताह में हालात सामान्य हो गए। लेकिन निरंजनपुरवा, प्यारेपुरवा और बलेसरपुरवा के 36 घरों में अब तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, यह निचला क्षेत्र है। पानी निकलने का कोई प्रबंध भी नहीं है। लिहाजा, हालात सामान्य होने के बाद भी इन गांवों के कई परिवार बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यारेपुरवा के बाबूराम घर में पानी भरा होने से परिवार समेत तटबंध पर शरण लिए हैं। बाबूराम ने बताया कि बाढ़ तो खत्म हो गई लेकिन एक तरफ तटबंध, दूसरी तरफ ठोकर और तीसरी ओर अखरी जाने वाली सड़क होने के कारण पानी गांव से बाहर नहीं निकल पा रहा है। अब तक घुटने भर पानी घरों में भरा हुआ है। घर होने के बावजूद तटबंध पर झोपड़ी डालकर रहना पड़ रहा है। रामलखन ने बताया कि सारी गृहस्थी तटबंध पर छोटी झोपड़ी में नही रख सकते हैं। दैनिक जरूरतों के लिए कई बार गांव वाले मकान में बाढ़ के पानी से होकर जाना पड़ता है। जिससे पैरों में संक्रमण भी हो गया है।
ननकुन्ना ने बताया कि प्रशासन का रवैया बहुत खराब है। जब तक बाढ़ रही लंच पैकेट एक टाइम बांट देते थे। जैसे ही जलस्तर कम हुआ प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हम लोगों की सुधि लेने नहीं आया है। राशन व ईंधन की समस्या के चलते कई परिवार आज भी दोनों समय का भोजन नहीं बना पा रहे हैं। सुकई बताते हैं, कि आज तक भरे पानी के कारण गृहस्थी का काफी समान खराब हो चुका है। कई परिवारों को मदद की दरकार है।
कटान की भेंट चढ़ गया एक आशियाना
सरयू का जलस्तर घटने के बाद सोमवार को बलेसरपुरवा के पास कटान शुरू हो गया। लहरों की जद में आकर राम जियावन का घर सरयू में समा गया। यहां के तीन घर कटान की कगार पर हैं। इससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

कोई विकल्प तलाशा जाएगा
अब बाढ़ के हालात न होने से उस समय मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जा सकती हैं। यदि कुछ घरों में अब तक पानी भरे होने से समस्याएं आ रही हैं तो जांच करवाकर किसी उचित विकल्प पर विचार किया जाएगा।
- सूरज प्रताप सिंह, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed