फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood threat hovers over 15 villages

15 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Thu, 06 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Flood threat hovers over 15 villages
रेउसा क्षेत्र के पासिनपुरवा में कटान करती नदी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर बारिश के चलते सरयू व शारदा नदी के जलस्तर में इजाफा होने लगा है। सरयू की बेकाबू लहरें तटवर्ती गांवों के करीब पहुंच गई हैं। तलहटी में बसे 15 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कटान पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। करीब 200 बीघा जमीन सरयू में समा चुकी है। पासिनपुरवा की सड़क कटान के मुहाने पर है। बाढ़ का खतरा देख ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन तहसीलों बिसवां, महमूदाबाद व लहरपुर का बड़ा इलाका बाढ़ से हर साल प्रभावित होता है। इस बार भी सितंबर में बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से सरयू व शारदा नदी में उफान आया। सरयू की बेकाबू लहरों ने करीब 60 से अधिक मजरों को चपेट में ले लिया था। लगभग 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई थी। सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई थीं और 600 से अधिक मकानों के अंदर तक बाढ़ का पानी भरने से कई परिवारों को सड़क के किनारे शरण लेनी पड़ी थी। धीरे-धीरे पानी घटने से हालात सामान्य हो गए।
विज्ञापन

अब मौसम ने करवट बदली और पहाड़ों पर पिछले तीन दिनों से बारिश का असर सरयू में बढ़ते जलस्तर के तौर पर नजर आने लगा है। तराई में बसे पासिन पुरवा, चौकी पुरवा, परमेश्वर पुरवा, दर्जिनरेती, गार्गी पुरवा, लाला पुरवा, दूर्गापुरवा समेत 15 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इन गांवों से सरयू का पानी कहीं 50 तो कहीं 20 मीटर दूर हिलोरे मारता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान भी लगातार जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में लगभग 200 बीघा जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है। पासिनपुरवा में कटान के मुहाने पर आने से डामर रोड का अस्तित्व खतरे में है। बाढ़ के खतरे और हो रही कटान से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
नदियों अपनी हद में बह रही हैं। कटान में जरूर इजाफा हुआ है। एहतियात के तौर पर तटीय इलाके पर नजर रखी जा रही है।
- अविचल प्रताप सिंह, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed