फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood

रपटा पुल पर भरा पानी, आवागमन ठप

Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
flood
सीतापुर के बिसवां तहसील क्षेत्र के मेवड़ी छोलहा गांव में बाढ़ के पानी से निकलते ग्रामीण। - संवाद - फोटो : SITAPUR
रेउसा/सदरपुर। शारदा व सरयू के जलस्तर में कमी होने के बाद कुछ राहत जरूर मिली है पर अब छोटी नदियां आफत मचा रही हैं। सदरपुर-गोड़ैचा मार्ग पर रपटा पुल पर पानी भर गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पुल से आवागमन बंद कर दिया है। कटान से पासिनपुरवा में 11 घर कट गए है। अब पासिनपुरवा के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके में चौका व किवानी नदियों का पानी पिपरी, रंडा, अहिबनपुर, अल्हनापुर, खुशरूआ, पर्वतपुर आदि गांवों में पहुंच गया है। इससे इन गांवों के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। सदरपुर-गोड़ैचा मार्ग पर बकहुंआ बाजार से आगे बने रपटा पुल पर बुधवार को अचानक बाढ़ का पानी भर गया।
विज्ञापन

तेज बहाव के कारण सदरपुर पुलिस ने एहतियातन पुल पर दोनों ओर से दोपहर बाद वाहनों सहित पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। रपटा पुल सहित रोड पर काफी दूर तक तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है। कई जगहों पर रोड कट जाने की आशंका है। इससे यहां से निकलने वालों लोग दूसरे रूट से जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसवां तहसील के पासिनपुरवा में प्रहलाद, ध्रुव, रामधार, हरेराम, कमलेश, जगदीश, शिवशंकर, जोगेंद्र, मुन्नू, संजय, संभारी के घर कटान में समा गए है। यह लोग पहले ही कटान की आशंका के चलते पलायन कर गए थे। जबकि, जगदीश, रामदेव, सोहन व नरेश के घर कटान के मुहाने पर आ गए है। इससे अब पासिनपुरवा के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed