{"_id":"696beba0e1aef5192c095d24","slug":"five-nominations-filed-for-three-posts-including-the-president-sitapur-news-c-102-1-stp1003-148418-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए पांच नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए पांच नामांकन दाखिल
Sun, 18 Jan 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार व शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता नीरज मिश्रा व हरिकरन नाथ दीक्षित ने नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद के लिए अधिवक्ता राकेश कुमार यादव व विजय कुमार त्रिपाठी ने नामांकन पत्र जमा किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अवनीश भास्कर का एकल पर्चा दाखिल हुआ है। नामांकन दाखिल होने के बाद तहसील में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता यदुवीर सिंह ने बताया कि दो फरवरी को अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चुनाव कराया जाएगा। उसके बाद मतगणना कर सभी परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में महोली तहसील के 89 अधिवक्ता मतदान करेंगे।