फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five lakh students will soon be vaccinated

पांच लाख विद्यार्थियों को जल्द होगा टीकाकरण

Sun, 03 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five lakh students will soon be vaccinated
सदर पीएचसी पर कोविड वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। विद्यार्थियों को कोरोना की वैक्सीन जल्द लगेगी। स्कूल में ही उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग कराने से लेकर उनको दोनों डोज लगवाने की जिम्मेदार प्रधानाध्यापक की होगी। प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने यहां अध्ययनरत नौनिहाल का प्लान बनाकर बीईओ को देंगे। बीईओ सीएचसी अधीक्षक से संपर्क करके उनका टीकाकरण करवाएंगे। बीएसए ने प्रत्येक बीईओ से पांच अप्रैल तक प्रस्ताव मांगा है। इससे उम्मीद है कि अगले सप्ताह से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इससे विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब पांच लाख नौनिहालों को वैक्सीन लग सकेगी।
विज्ञापन

12 से 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण कराने की शुरुआत जिले में 16 मार्च से हुई है। लेकिन यह रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कारण, अभी तक नौनिहाल परीक्षाओं में जुटे हुए थे। अब वह परीक्षा पास करके अगली कक्षा में पहुंच गए है। स्कूल खुलने से जहां एक तरफ स्कूलों में रौनक बढ़ गई है, वहीं अब नौनिहालों के विद्यालय आने से टीकाकरण में भी तेजी आएगी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से टीकाकरण को लेकर प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

इसके मुताबिक प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने यहां पढ़ रहे नौनिहालों को पहली व दूसरी डोज लगवाने में मदद करेंगे। टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग कराएंगे। किस दिन स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा, इसकी रूपरेखा भी तय करेंगे। इसके लिए बच्चों को पहले से ही मानसिक रूप से तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण करने से पहले उनके अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। सभी बीईओ पांच अप्रैल तक अपने विकासखंड के बच्चों का प्लान तैयार करके संबंधित सीएचसी अधीक्षक को सौंपेंगे। इसके बाद अगले सप्ताह से स्कूलवार कैंप लगाकर टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब पांच लाख नौनिहालों को फायदा मिलेगा।
ये होंगे पात्र
बीएसए का कहना है कि ऐसे स्वस्थ बच्चे, जिनकी जन्मतिथि 15 मार्च 2010 से पहले की है, वह कोर्बेवैैक्स वैक्सीन से टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। कोविन पोर्टल पर टीकाकरण के लिए आसानी से स्लॉट बुक कराया जा सकेगा। 2005 से 2007 के बीच में जन्में बच्चों को पूर्व की भांति को-वैक्सीन से ही टीकाकरण लगेगा। 28 दिन के अंतराल पर दूसरी डोज लगवाई जाएगी।
टीकाकरण के लिए लगेंगे शिविर
बच्चों का टीकाकरण कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी बीईओ से पांच अप्रैल तक जानकारी एकत्रित करके सीएचसी अधीक्षकों को सौंपने के निर्देश दिए गए है। उसके बाद स्कूलवार कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

- अजीत कुमार, बीएसए
मौजूद रहेंगे चिकित्सक
जिले की प्रत्येक सीएचसी पर टीकाकरण चल रहा है। प्रत्येक बच्चे को सीएचसी तक आना तो मुश्किल है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलवार टीकाकरण करेंगी। टीकाकरण के समय चिकित्सक भी स्कूल में मौजूद रहेंगे।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed